तखतपुर

VIDEO: खेत रखवाली करने गए किसान की केबल तार से गला घोंटकर हत्या,इलाके में फैली सनसनी,पुलिस जुटी जांच में

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक किसान की उसी के खेत में संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीम को सूचना दे आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई।मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पकरीया निवासी राम मनोहर कौशिक उम्र 38 वर्ष रोज की भाती सोमवार की रात घर से खाना खाने के बाद फसल को मवेशियों से बचाने गांव के बाहर खेत (प्लाट) की रखवाली करने गया हुआ था जो मंगलवार सुबह तक घर नहीं पहुंचने पर राममनोहर का बेटा अपने पिता को देखने खेत (प्लाट) पहुंचा तो देखा कि उसके पिता बोर (नलकूप) के पास अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है।

और उसके गले में बोर कनेक्शन वाले केबल वायर गले में लिपटा हुआ है वही सिर से खून भी बह रहा है जिसके बाद मृतक के बेटे ने इसकी सूचना अपने अन्य परिजनों को दी जिसके बाद इसकी सूचना तखतपुर पुलिस को दी गई ।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर अपने उच्चाधिकारियों को सूचना दे फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीम को सूचना दी गई है।वही किसान राममनोहर की हत्या क्यों और किसने की यह पुलिसिया जांच में सामने आएगी फिलहाल तखतपुर पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: लावारिस टाटा मिनी ट्रक से 40 किलो गांजा बरामद....गुप्त चेम्बर से की जा रही थी तस्करी दुकान के सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी... पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मस्तूरी क्षेत्र से वाहन ब... मूर्ति अनावरण व भूमि पूजन के साथ मनाया गया राष्ट्र संत गाडगे जी महाराज का 150वां जन्मोत्सव मोबाइल शॉप में हुई लाखों की चोरी का हुआ खुलासा...14 लाख के 16 आईफोन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार मल्हार में ठेठवार यादव समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न... एकता और सद्भाव का दिया संदेश बच्चा चोर की अफवाह के बीच पुलिस के हत्थे चढ़ी ठगी और चोरी की आरोपी...भीख मांगने वाली 3 महिलाओं को ग्... रायगढ़: जिले में थोक संख्या में पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला..एसएसपी ने जारी किए आदेश, न्यायधानी में फिर एक हत्या की वारदात...खेत में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी, सिर पर घातक वार क... कलयुगी पिता बना हैवान: 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर में डुबोकर की हत्या... आरोपी गिरफ्तार पुराने विवाद में पति ने पत्नी पर किया हंसिये से जानलेवा हमला...गंभीर महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्त...