बिलासपुर

नौकरी का झांसा देकर 15 लाख की ठगी करने वाला 1 और आरोपी गिरफ्तार….2 सालों से चल रहा था फरार, सरकण्डा पुलिस की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सेवानिवृत्त सेना के जवान को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार राजकिशोर नगर निवासी जगदीश प्रसाद चन्द्रा की पहचान बरतोरी निवासी योगेश सनाड्य और तेलीबांधा निवासी छोटू यादव से हुई थी। जिन्होंने मंत्रालय में पहुंच होने का झांसा देकर मंडी निरीक्षक के पद पर नौकरी लगाने की बात कही। जिसपर 15 लाख रुपए में सौदा हुआ। जिसमे से 11 लाख रुपए प्रार्थी ने आरोपी को अलग अलग किश्तों में दे दिया। जिसके बाद 6 दिनों में नौकरी नहीं लगने पर प्रार्थी ने आरोपियों से इसके पीछे की वजह पूछी जिस पर दोनों ही आरोपी गोलमोल जवाब देने लगे जिसके बाद प्रार्थी को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने दिसंबर 2021 में घटना की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी छोटू यादव को पहले गिरफ्तार कर लिया था वही योगेश सनाड्य फरार चल रहा था। जिसे अब पुलिस ने गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. फैजुल होदा शाह, सउनि जीवन जायसवाल, प्र. आर. प्रमोद सिंह, आर. मनोज बघेल, धर्मेन्द्र कुमार, विवेक राय, सोनू पाल, राहुल सिंह, संजीव जांगड़े, मिथलेश सोनी, अविनाश कश्यप का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत