बिलासपुर

कोठार से धान चोरी करने वाले अब भी सक्रिय, फिर दो किसानों के 90 बोरी धान की हुई चोरी…..मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली

रमेश राजपूत

बिलासपुर– जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र से सामने आए दो मामलों में एक ही रात दो किसानों के घर के बाहर से 90 बोरी धान को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बेलटुकरी के किसान कन्हैया निषाद द्वारा 50 बोरी धान को मिसाई कर कोठार में रखा गया था, जिसे अज्ञात चोरों ने 15 जनवरी की रात चोरी कर लिया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 36 हजार रुपए है,

वही उसी रात बिल्हा थाना क्षेत्र के ही कुरेली ग्राम के किसान रामप्रसाद यादव के घर के बाहर से मिसाई कर मंडी ले जाने ट्रेक्टर में रखे 40 बोरी धान को भी अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए पार कर दिया है। मामले में दोनों की किसानों ने बिल्हा थाने में शिकायत दर्ज कराई है और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

एक ही रात हुई चोरी…

मामले में दोनों ही किसानों ने बताया है कि 15 जनवरी की रात लगभग 1 से 1:30 बजे के आसपास धान की चोरियां हुई है, जिससे स्पष्ट है कि दोनों ही चोरियों में किसी गिरोह के हाथ होने की संभावना है, गौरतलब है कि मुंगेली जिले के बाद सिरगिट्टी थाना क्षेत्र और अब बिल्हा थाना क्षेत्र में लगातार ऐसी धान की चोरियों के दर्जनों मामले रजिस्टर्ड हुए है बावजूद इसके अब तक किसी भी थाने में एक भी आरोपी तक पुलिस नही पहुँच पाई है, जिससे लगातार धान की चोरियां जारी है।
error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर पंचर...टला बड़ा हादसा रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश