बिलासपुर

बीती रात चोरों का आतंक, मोबाइल शॉप से लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे दुकान में….और कीमती मोबाइल सहित नगद पर किया हाथ साफ

रमेश राजपूत

बिलासपुर- कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले तेलीपारा मेन रोड स्थित आर एस मोबाइल कैम्पस दुकान को बीती रात अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया है। दुकान संचालक अनिल अगिजा बीती रात दुकान बंद कर सिंधी कालोनी अपने घर चले गए थे, आज सुबह जब वह अपने दुकान पहुँचे तो उनके होश उड़ गए।

दुकान के अंदर सामान बिखरे पड़े थे, वही कीमती मोबाइल और काउंटर में रखे नगदी गायब थे, जिससे उन्हें यह समझते देर नही लगी कि यहाँ चोरी हुई है, इसकी सूचना उन्होंने सिटी कोतवाली पुलिस को दी, जिन्होंने मौके पर पहुँचकर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी। प्रार्थी के अनुसार कीमती मोबाइल और नगद सहित लगभग 2 लाख से अधिक की चोरी हुई है, जिसका सही अनुमान लगाया जा रहा है।

छत के रास्ते घुसे दुकान में…

चोरो ने दुकान में घुसने सुरिक्षत रास्ते का इस्तेमाल किया है, उन्होंने दुकान की गैलरी से अंदर घुसकर इस घटना को अंजाम दिया है,

जिन्होंने अंदर घुसते ही सीसीटीवी कैमरों को नुकसान पहुँचाया ताकि उनकी फुटेज न मिले, फ़िलहाल कोतवाली पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक,