मस्तूरी

राहगीरों से लूटपाट करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, बीती रात दूध बेचकर लौट रहे व्यवसायी को बनाया था शिकार….रिपोर्ट के बाद पुलिस की कार्रवाई

उदय सिंह

मस्तूरी- सड़क मार्ग पर रात में राहगीरों से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक मुख्य आरोपी सहित तीन नाबालिगों को मस्तूरी पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है, दरअसल थाना क्षेत्र के ग्राम लिमतरा निवासी सुनील यादव के साथ बीती रात अज्ञात लुटेरों ने बाइक अड़ा कर प्रार्थी के आंखों में मिर्च पाउडर डालकर नगदी और मोबाइल फोन की लूट की थी, मामले में प्रार्थी ने थाने में शिकायत दर्ज थी कि वह 10 बजे रात को बिलासपुर से दूध बेचकर वापस अपने घर लिमतरा लौट रहा था, तभी दर्रीघाट और लिमतरा के बीच अज्ञात चार लुटेरों ने उन पर हमला किया और नगद 2500 रुपए सहित मोबाईल फोन को लूट लिया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी फैजुल शाह ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर टीम को अलग अलग जगह रवाना किया, जिनके हाथ दर्रीघाट निवासी धनराज पात्रे उर्फ रेम्बो लगा जिससे पूछताछ में उसने अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ घटना को अंजाम देने की बात कबूल किए, जिनसे पुलिस ने नगदी 2500 और मोबाईल फोन को बरामद किया है, पुलिस आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 394, 34 के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...