तखतपुर

तखतपुर:- युवक का अपहरण कर की गई बेरहमी से पिटाई… उपचार से पहले हुई मौत, मामले से मचा हड़कंप

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – आपसी रंजिश के चलते कुछ युवकों द्वारा 20 वर्षीय युवक का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार से पहले ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरेला, वार्ड क्रमांक 13 निवासी 20 वर्षीय राजकुमार धुरी को 26 दिसंबर की दोपहर लगभग 3 बजे चार से पांच युवक कार में आए और पंजाब बैंक के पास से उसे जबरन उठाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शाम करीब 6 बजे आरोपी घायल अवस्था में राजकुमार को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए।

जब परिजनों ने राजकुमार को देखा तो वह असहनीय दर्द से कराह रहा था। तत्काल उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुनील हंसराज ने जांच के दौरान युवक के शरीर पर जगह-जगह डंडे से मारपीट के गंभीर निशान पाए।

मृतक के पिता बेनीराम ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से राजकुमार का लगभग एक वर्ष पूर्व विवाद हुआ था और संभवतः उसी रंजिश के चलते उसका अपहरण कर पिटाई की गई। उन्होंने बताया कि राजकुमार चिल्हाटी में रहकर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था और बैंक संबंधी कार्य से घर आया हुआ था।

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद वे जरहागांव थाना रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय उन्हें लौटा दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी और परिजन थाने आए थे, लेकिन बिना रिपोर्ट दर्ज कराए चले गए। पुलिस परिजनों के बयान लेकर जांच कर रही है और जांच उपरांत विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
रायगढ़: जिले में थोक संख्या में पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला..एसएसपी ने जारी किए आदेश, न्यायधानी में फिर एक हत्या की वारदात...खेत में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी, सिर पर घातक वार क... कलयुगी पिता बना हैवान: 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर में डुबोकर की हत्या... आरोपी गिरफ्तार पुराने विवाद में पति ने पत्नी पर किया हंसिये से जानलेवा हमला...गंभीर महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्त... फर्जी पुलिस बनकर दी धमकी.. युवक ने किया सुसाइड, वीडियो वायरल होने के बाद मामले का हुआ खुलासा, आरोपी ... मुंगेली: घर घुसकर पड़ोसी युवक ने 12 वर्षीय मासूम को बनाया था शिकार, दुष्कर्म का आरोपी अब पहुँचा जेल स्कूल से भागकर आगरा जा रही थीं तीन छात्राएं...ऑटो चालक की सूझबूझ से बची बड़ी घटना, बिलासपुर : खनिजों के अवैध परिवहन पर फिर हुई खानापूर्ति कार्रवाई, 5 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 1... युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी का आरोप... पूर्व डीईओ अनिल तिवारी के निलंबन की मांग, महासंघ ने सौंपा ज्ञा... VIDEO:- मोपका चौक के पास जानलेवा गड्ढा…फिर हुआ हादसा, कार पलटी, चालक बाल-बाल बचा