कटघोरा छत्तीसगढ़

कुँए में तैरती मिली युवक की लाश, बाहर पड़ा मिला मोबाइल….पुलिस जुटी जांच में

डेस्क

कटघोरा- थाना अंतर्गत जटगा चौकी क्षेत्र में गाँव के रास्ते मे स्थित एक कुँए से युवक की लाश पुलिस ने बरामद की है। दरअसल गाँव के युवकों को पगडंडी के रास्ते में एक मोबाइल फोन मिला, जिसके बाद जब युवकों ने पास ही स्थित कुँए को देखा तो एक युवक की लाश पानी में तैर रही थी। युवकों ने उस फ़ोन में मिले नंबर में कॉल किया तो पता चला कि यह फ़ोन बांकीमोंगरा निवासी मोहपाल सिंह का है, जो कि हुलिए से मृत युवक का नाम है। मामले में पुलिस को सूचना दी गई और शव को बाहर निकाला गया। आसपास के लोगो ने बताया कि यह मोहपाल का ही शव है, मोहपाल अक्सर शराब पीने गांव की तरफ आया करता था, जो सम्भवतः बीती रात शराब पीकर लौट रहा होगा तभी वह कुएं में गिर गया होगा, जिस कुएं में लाश मिली है वह घास और छोटे ऊंचे झाड़ से घिरा हुआ है, उसके किनारे चबूतरे भी नही है और यही वजह है कि नशे और अंधेरे में वह कुएं को देख नही पाया होगा और उसमें जा गिरा, बहरहाल जटगा पुलिस ने शव को बरामद कर अपनी विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...