रायपुर

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को किया आग के हवाले, दर्दनाक मौत के बाद हुआ मामले का खुलासा…पति और प्रेमिका फरार

रमेश राजपूत

रायपुर – प्रेमिका के साथ मिल कर महिला के पति ने अपनी ही बीवी को दर्दनाक मौत दे दी, कोई सोच भी नही सकता था कि इस दिल दहला देने वाली घटना को उसी के पति ने अंजाम दिया है। ये पूरा मामला सूरजपुर का है, जहाँ पति ने प्रेमिका को पाने के लिए पत्नी को आग के हवाले कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार प्रेमनगर के नवापारा में रहने वाले नसीरुद्दीन अंसारी ने 16 फ़रवरी को सूरजपुर पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन दिया था, जिसमें यह बताया गया है कि उसकी बहन कुलसुम अंसारी की शादी 20 वर्ष पूर्व कल्याणपुर में रहने वाले हुसैन अंसारी जो पुलिस विभाग में नगर सैनिक है, उससे हुई थी। जिनके चार बच्चे भी है। वहीँ हुसैन अंसारी का इशरत उर्फ बबली नाम की दूसरी महिला से भी चक्कर है। दोनों ने मिलकर 5 फरवरी को मिटटी तेल डालकर कुलसुम अंसारी को जलाया और मौके से रफू चक्कर हो गए।

जिसके बाद गंभीर हालत में आग से झुलसी महिला कुलसुम को सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने अंबिकापुर भेज दिया। हालत ज्यादा बिगड़ने की वजह से वहाँ से भी रायपुर ले जाने कहा गया। जिसके बाद उसे रायपुर के एक अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती किया गया और इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

वही इलाज के दौरान बयान में मृतिका ने बताया था कि उसके पति और उसकी प्रेमिका ने उसे आग के हवाले किया, इस पूरी घटना के बयान को परिजनों ने मोबाइल पर कैद कर लिया है। जिसके आधार पर अब पुलिस आरोपी की खोजबीन कर रही है। आपको बता दें डायरी अभी भी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। जिसके मिलते ही तथ्य सामने आएंगे और उसी के हिसाब से करवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,... बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर... 20 लाख की जमीन धोखाधड़ी का मामला... प्लॉट दिलाने के नाम पर युवक से ठगी मोबाइल अपडेट के दौरान खाते से एक लाख पार....साइबर ठगी का मामला दर्ज सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज,