बिलासपुर

शिक्षक ने दिखाई हैवानियत, पहली कक्षा के बच्चे को पटका टेबल पर, बच्चे के सिर में आई गंभीर चोट….परिजनों ने की शिकायत

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- स्कूल में शिक्षक की डांट फटकार तो लाज़मी हैं, लेकिन किसी बच्चे को इतनी बड़ी सजा की उसकी जान पर आ जाए किसी हैवानियत से कम नही है। शनिवार को ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक शिक्षक ने पहली कक्षा में पढ़ने वाले बच्चें को गुस्से में टेबल के ऊपर पटक दिया। जिससे बच्चें के सिर में गंभीर चोट लगी है। घटना बन्नाकडीह चौक स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला की है जहाँ पहली कक्षा में पढ़ने वाले राज बंजारे उम्र 6 वर्ष के बच्चे को शिक्षक यू एल डांग ने मामूली सी बात पर ग़ुस्सा दिखाते हुए बच्चें को टेबल पर पटक दिया।

टेबल पर सिर लगने से बच्चे के सिर में गंभीर चोट और खून बहने लगा, जो रोते हुए घर पहुंचा और परिजनों ने उसे जिला अस्पताल ला कर उपचार कराया। मामले में परिजनों में घटना को लेकर खासा आक्रोश है जो एक शिक्षक की छवि को खराब करने वाले कलयुगी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग कर रहे है।

शासन के निर्देश का नही हो रहा पालन

शासन ने सभी स्कूलों के लिए सख्त निर्देश दिए है कि किसी भी बच्चे को सजा नही देनी है, मारपीट तो दूर की बात बावजूद इसके कई ऐसे शिक्षक है जो बच्चों पर हाथ छोड़ते है। स्कूल के अन्य बच्चों ने भी दोषी शिक्षक पर हमेशा मारपीट किये जाने का खुलासा किया है, अब देखना होगी शिक्षा विभाग ऐसे शिक्षक के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा...