बिलासपुर

ट्रेन से जारी है गाँजे की अवैध तस्करी…जीआरपी एंटी क्राइम टीम के हत्थे चढ़े 2 आरोपी, कब्जे से 8 किलोग्राम गाँजा जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ट्रेन के जरिये लगातार गाँजा तस्करी के मामले पकड़े जा रहे है इसके बावजूद अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें किसी का डर नही है या यह भी हो सकता है की उनकी पहुँच ऊपर तक हो तभी तो निडर होकर अवैध रूप से गाँजे की तस्करी जारी है। एक बार फिर जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने 2 आरोपियों को पकड़ा है जिनके कब्जे से 8 किलोग्राम गाँजा जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जी आर पी एंटी क्राइम टीम बिलासपुर द्वारा सोमवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में चेकिंग के दौरान प्लेटफ़ार्म न. 04-05 रायपुर छोर में बैठे दो व्यक्ति जो पूछताछ करने पर अपना नाम मानस छतर पिता कुंद्रू छतर उम्र -25वर्ष पता- मौदी पारा संबलपुर (उड़ीसा) के पास से काले रंग का पिट्ठू बैग में 4 किलोग्राम और संजय ताँडी पिता – कौतुका ताँडी उम्र 27 वर्ष पता – संबलपुर (उड़ीसा) के पास एक नीला कलर का पिट्ठू बैग जिसके अंदर 4 किलोग्राम मादक पदार्थ गाँजा उड़ीसा से कटनी अवैध रूप से परिवहन करते पकड़ा गया है, जिसकी क़ीमत लगभग 80000/रू आकी गई हैं जी.आर.पी.थाना बिलासपुर में धारा 20(B) NDPS ACT के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में विशेष रूप से जीआरपी थाना प्रभारी एसआई डी.एन. श्रीवास्तव, प्र आर. विश्वनाथ चक्रवर्ती, आर. अभिषेख माँझी व जी.आर.पी. एंटी क्राइम टीम के आरक्षक मन्नू प्रजापति ,लक्ष्मण गाइन, संतोष राठौर ,सौरभ नागवंशी का योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...