बिलासपुर

ओवर लोड डिलिवरी मिनी ट्रक ने बच्ची को लिया चपेट में, घायल बच्ची को रिक्शा चालक ने पहुँचाया हॉस्पिटल…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- तारबाहर थाना क्षेत्र में गैरेज के पास रॉन्ग साइड से वाहन चलाते हुए ओवरलोड डिलिवरी मिनी ट्रक ने क्षेत्र की ही एक 11 वर्ष की बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया, जिसे मौके पर मौजूद एक रिक्शा चालक ने इंसानियत दिखाते हुए बाइक सवार से लिफ्ट लेकर हॉस्पिटल पहुँचाया है। मिली जानकारी के अनुसार 11 वर्षीय नैंसी तारबाहर चौक के पास अपनी साईड में जा रही थी तभी तेज गति से वाहन चलाते हुए ओवरलोड डिलिवरी मिनी ट्रक क्रमांक सीजी 10 सी 1675 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

जिसकी चपेट में आने से बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। जिसे मौके पर ही उपस्थित देवरीखुर्द निवासी रिक्शा चालक राजू पाल ने हॉस्पिटल पहुँचाया। मामले की जानकारी लगते ही आरोपी चालक कमल देवांगन को पकड़ा गया,

जिसने बताया कि वह वाहन भारत होजयरी का है जहाँ वह सामान लेकर जा रहा था। फ़िलहाल मामले में पुलिस ने वाहन चालक और वाहन को अपने कब्जे ले लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय...