बिलासपुर

केंद्रीय जेल से सज़ायाफ्ता कैदी हुआ फ़रार… जानकारी लगते ही मचा हड़कंप, आजीवन कारावास की सजा काट रहा था कैदी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें देर शाम केंद्रीय कारागार से आजीवन कारावास की सजा काट रहा एक निरुद्ध बंदी मौका पाकर फ़रार हो गया। जिससे जेल प्रशासन के हाँथ पांव फूल गए है। बताया जा रहा है कि बंदी की ड्यूटी गौशाला में लगाई गई थी। जहाँ से बंदी फरार हो गया, जिसकी भनक तक किसी को नही लगी। वही इस मामले की रिपोर्ट सिविल लाईन थाने में दर्ज कराई गई है । फ़रार बंदी की पहचान सत्यम दास महंत के रुप में की गई है । जेल प्रबंधन ने शाम क़रीब आठ बजे इसकी सूचना थाने में दी है । सत्यम दास महंत को धारा 363,364,366 और पाक्सो के तहत न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा दी थी । फ़रार बंदी सत्यम दास महंत 2014 से जेल में निरुद्ध है छाल रायगढ़ निवासी सत्यम दास महंत को 2016 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

error: Content is protected !!
Letest
बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा VIDEO बिलासपुर:- यातायात नियमों को मुंह चिढ़ाते "लैला मजनूं"….नियमों को खुलेआम दे रहे चुनौती, युवाओं... तेज रफ्तार कार का कहर...भारतमाला सड़क पर बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार… मस्तूरी में दर्दनाक हादसा सीपत: बारात में खूनी झड़प…डांस के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला, कई घायल, VIDEO: लालखदान ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा…तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार ठोकर..ऑटो सवार पत्नी क... VIDEO:- बारात से लौट रही पिकअप पलटी… एक की मौत, 12 घायल, सीपत क्षेत्र में दर्दनाक हादसा छट्ठी कार्यक्रम में घुसे दबंग....गाली-गलौज के बाद पत्थरों से हमला, एक युवक घायल