छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस की अनोखी मुहिम चर्चा में, 20 फरवरी तक लावारिस वाहनों को की होगी सुपुर्दगी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कार्यवाही 20 फरवरी तक चलाई जाएगी जिसके बाद शेष बचे सभी वाहनों को लावारिस घोषित कर दिया जाएगा और फिर उनकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

नए पुलिस कप्तान अभिषेक मीणा के कार्यभार संभालने के बाद बिलासपुर पुलिस ने एक अनोखी मुहिम शुरू की है। अलग-अलग मामलों में थानों में जिन वाहनों की ढेर लग चुकी थी उन्हें सभी थानों से इकट्ठा कर पुलिस मैदान में रखा गया है ,इनमें से कोई वाहन चोरी चली गई थी,तो किसी को दुर्घटना के बाद जप्त किया गया था, तो कोई और वाहन किसी और वजह से राजसात की गई थी, लेकिन अब पुलिस कप्तान अभिषेक मीणा और एसपी विजय अग्रवाल की पहल पर उन्हें उनके असली वारिसो तक पहुंचायी जा रही है ,इसके लिए अलग अलग मेक के वाहनों के पृथक से इंजन नंबर ,चेसिस नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की सूची तैयार की गई है ताकि वाहन के मालिक आसानी से अपने वाहन की पहचान कर सकें। आओ और अपने वाहन ले जाओ वाली इस मुहिम में कोई भी , वाहन के जरूरी दस्तावेज और पहचान दिखाकर कर अपने वाहन हासिल कर सकता है। रोज बड़ी संख्या में लोग मैदान में इन वाहनों को देखने पहुंच रहे हैं और हर दिन कुछ लोगों को उनके दुपहिया वाहनों सौंपे जा रहे हैं ।
पूरे जिले भर से इकट्ठा किये गए वाहनों को पुलिस मैदान में रखा गया है ।अब तक दर्जनों लोग अपने वाहन ले जा चुके हैं। वहीं पुलिस अधिकारी भी वाहनो की पहचान कर उन्हें उनके मालिको तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं । विभाग इस बात की भी तैयारी कर रहा है कि किसी एक दिन थोक में वाहन मालिकों को उनके वाहन सुपुर्द की जाए। जिन्हें भी अपना वाहन वापस मिल रहा है उनके चेहरे की खुशी बयां कर रही है कि उन्हें भी शायद इस बात की उम्मीद भी नहीं थी। इसलिए हर कोई पुलिस के इस अभियान की जी खोलकर तारीफ कर रहा है ।पुलिस अधिकारी भी ऐसे वाहनों के वारिसों की प्रतिक्रिया को खुद पहुंचकर जान रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कार्यवाही 20 फरवरी तक चलाई जाएगी जिसके बाद शेष बचे सभी वाहनों को लावारिस घोषित कर दिया जाएगा और फिर उनकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसलिए इस पूरी प्रक्रिया में शहर के कबाड़ी और पुराने वाहनों का कारोबार करने वाले भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार