प्रकृति

अमरकंटक एक्सप्रेस में लाए जा रहे थे करीब सौ तोते, देख कर आरपीएफ के उड़ गए तोते

आलोक

आमतौर पर लोग भले ही घरों में परिंदों को पालने का शौक रखते हैं लेकिन परिंदों की खरीद-फरोख्त और उन्हें पिजरों में कैद कर पालना, दोनों ही कानूनी जुर्म है और यही जुर्म करने पर गुरुवार को कार्यवाही की गई।

गुरुवार को भोपाल दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस में अनूपपुर से बिलासपुर के बीच ट्रेन के एच ए 1 कोच एवं जनरल कोच के बीज आरपीएफ ने पक्षियों का शोर सुना । चेकिंग के दौरान पता चला कि 3 कार्टून नुमा जाली को कपड़े से ढककर छुपा कर लाने की कोशिश की जा रही थी । जब उसे खोल कर तलाशी ली गई तो पिजरों में 100 के करीब तोते मिले। बताया जा रहा है कि इस इलाके में अक्सर शिकारी इसी तरह जंगलों से तोता पकड़कर ट्रेन के माध्यम से बिलासपुर पहुंचते हैं और तोतों को भारी कीमत में यहां बेचा जाता है।

अमरकंटक एक्सप्रेस में तोता पकड़े जाने के बाद लोगों से उस के मालिक के संबंध में पूछताछ की गई लेकिन कोई भी सामने नहीं आया जिसके बाद तोतों से भरे तीनों पिजरों को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बिलासपुर लाया गया। क्योंकि मामला वन विभाग से संबंधित था इसलिए रेलवे पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही के लिए सभी तोतों को वन विभाग के हवाले कर दिया है। अब वन विभाग फैसला करेगा कि तोतों को जंगल में छोड़ देना है या फिर उन्हें कानन पेंडारी में रखा जाना है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत