जांजगीर चाँपा

VIDEO:बिलासपुर सीमा से वापस हाथियों का दल पंहुचा पोड़ी दल्हा के जंगल…लोगो ने ली राहत क़ी सांस,प्रशासन क़ी टीम कर रही निगरानी 

रमेश राजपूत

बिलासपुर –  बीते एक सप्ताह से 13 क़ी संख्या मे हाथियों का दल जिसमे 4 छोटे बच्चे भी शामिल है। शक्ति, जांजगीर चांपा, एवं बिलासपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के समीप विचरण कर रहे है। जो आज सुबह अकलतरा के आगे पोड़ी दल्हा के जंगल मे पहुंच गए हैँ जिससे ग्राम नरियरा,अमोरा,झूलन पकरिया, व्यासनगर सहित आसपास के ग्रामीणों ने राहत क़ी सांस ली हैँ।

अंदाजा लगाया जा रहा हैँ क़ी हाथियों का दल दल्हा पोड़ी होते हुए बलौदा, खिसोरा पंतोरा के जंगल होते हुए कोरबा क़ी जंगल तरफ आगे बढ़ सकते हैँ। जिससे बिलासपुर सीमावर्ती इलाके के ग्रामीण राहत महसूस कर रहे हैँ।

पिछले एक सप्ताह से सक्ति जिले तरफ से आये हाथियों के दल को देखकर ग्रामीणों एवं प्रशासन क़ी नीद उड़ गई थी प्रशासन क़ी टीम दिनरात हाथियों क़ी निगरानी मे लगी हुई हैँ । रविवार को झूलन पकरिया मे हाथी को छेड़ना एक युवक को महंगा पड़ गया हाथी के दौड़ाने से युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी मौत हो गई है।

वही हाथियों क़ी रविवार शाम को ग्राम नरियरा ब्यासनगर के आसपास होने क़ी जानकारी मिल रही थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था क़ी सुबह होते तक हाथियों का दल मल्हार तक पहुंच जाएगा वही मल्हार क्षेत्र के ग्रामीणों को ज़ब इसकी जानकारी मिली लोगो के होश उड़ गए और सतर्क हो गए

हालांकि बिलासपुर सीमा पर हांथियों का दल नहीं घुसा और रात मे ही वापस पोड़ी दल्हा के जंगल में पहुंच गया हैँ। जिसको सोमवार सुबह ग्रामीणों ने देखा वही प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र के लोगो को मुनादी कर सचेत रहने क़ी अपील क़ी गई हैँ।

error: Content is protected !!
Letest
आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल...