छत्तीसगढ़बिलासपुर

युवा संसद के बहाने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को कर रही रिचार्ज,, युवा वोटरों को साधने की है कोशिश

हर संसदीय क्षेत्र से चुनकर आया प्रतिनिधि अपने क्षेत्र की आवाज बुलंद करता है साथ ही यही सांसद देश के लिए नीति निर्धारित करते हैं

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने युवा कार्यकर्ताओं को तैयार कर रही है। अगले चुनाव में युवा वोटरों को साधने के लिए पार्टी द्वारा बुधवार को युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागार ने किया गया । भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था से युवा कार्यकर्ताओं को परिचित कराने के साथ यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव कार्यक्रम में अभी से प्रचार-प्रसार में जुट जाने के लिए कहा गया। यहां पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को भारत की संसदीय कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई । भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था तो है ही साथ ही इस त्रिस्तरीय व्यवस्था का अनुसरण दुनिया के अधिकांश देश करते हैं । जनता का जनता के लिए जनता द्वारा नीति निर्धारण करने की परिकल्पना को यहाँ साकार किया जाता है । हर संसदीय क्षेत्र से चुनकर आया प्रतिनिधि अपने क्षेत्र की आवाज बुलंद करता है साथ ही यही सांसद देश के लिए नीति निर्धारित करते हैं । मुमकिन है आज के युवा कार्यकर्ताओं में से कल कोई सांसद बनकर सदन में यही जिम्मेदारी निभाए ,इसीलिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि राजनीतिक दल का प्रतिनिधित्व करने के दौरान एक-एक कार्यकर्ता संसदीय प्रणाली से भी परिचित रहे। छत्तीसगढ़ में इस कार्यक्रम की शुरुआत बिलासपुर से की गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में यहां शामिल हुए जिन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के कार्य स्वरूप की बारीकी से जानकारी दी गई ।
स्कूली पाठ्यक्रम में भी नागरिक शास्त्र के तहत संसदीय लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी मौजूद होती है लेकिन जिस तरह भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को इस व्यवस्था से परिचित करा रही है उस प्रयास को सराहनीय कहा जा सकता है। बिलासपुर के युवा संसद कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के अलावा हर्षिता पांडे ,रामदेव कुमावत, दीपक सिंह समेत कई महत्वपूर्ण चेहरे मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार