बिलासपुर

व्यवसाय के नाम पर 7 लाख की ठगी का मामला, जिस पर किया विश्वास उसी ने दिया धोखा….मामले की है शिकायत

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत किरायदार द्वारा लाखो की ठगी करने का मामला सामने आया है। जिस थाली में खाया उसी में छेद करने वाले किराएदार के खिलाफ प्रार्थी के शिकायत के बाद तोरवा पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शोभा विहार हेमुनगर में रहने वाले संदीप कुमार सरकार के घर मे विगत कुछ महीनों से पंचशील नगर दुर्ग में रहने वाले प्रफुल्ल मेश्राम किराए पर रहता था। इस बीच पहले तो प्रफुल्ल मेश्राम ने अपने मकान मालिक संदीप कुमार सरकार से घनिष्ठता बढ़ाई,फिर प्रफुल्ल ने संदीप को चिकित्सा वैक्सीन के व्यवसाय से लाखों रुपए की आमदनी होने की जानकारी दी। आरोपी ने उक्त व्यवसाय में कुछ राशि निवेश करने का प्रस्ताव रखा। लाखो कमाने के चक्कर मे प्रार्थी ने बिना किसी छानबीन के प्रफुल्ल मेश्राम के झांसे में आ गया। उसके बाद संदीप ने प्रफुल्ल के बताए अनुसार अलग अलग किश्तों मे करीब सात लाख की राशि आरोपी के खाते में जमा कर दी। जब पैसे मिलने की बारी आई तो आरोपी युवक ने संदीप कुमार सरकार को गोलमाल जवाब देने लगा। जिसके बाद प्रार्थी को अपने साथ धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ। जिसके बाद उन्होंने सोमवार को तोरवा थाने में प्रफुल्ल मेश्राम के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर तोरवा पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

तीन महीने घुमाने के बाद फोन उठाना किया बंद तब जाकर प्रार्थी पहुचा थाने..

वैक्सीन के बिजनेस के नाम पर लाखों का चूना लगाने वाले प्रफुल्ल मेश्राम ने प्रार्थी संदीप कुमार सरकार को पहले लाखो की कमाई के नाम पर अपने खाते में दिनांक 09.12.2019 को 250000/- रूपये एवं दिनांक 17.12.2019 को 400000/- रूपये उसके खाता मे स्थानांतरित की गई दिनांक 30.12.2019 नगदी 50000/- रूपये दिया गया। कुल मिलाकर प्रार्थी ने आरोपी युवकों को अपने आई.सी.आई.सी.आई.बैंक खाते से 700000 रुपए दिए। इसके बाद आरोपी युवक ने पहले जनवरी माह तक प्रार्थी से लगातार संपर्क में रहा,जब प्रार्थी द्वारा निवेश किए गए पैसे के मुनाफ़े देने की बारी आई तो आरोपी युवक प्रफुल्ल मेश्राम ने संदीप कुमार सरकार का फोन ही उठाना बंद कर दिया है। जिसके बाद ही प्रार्थी ने आरोपी के खिलाफ तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी