मुंगेली

सरगांव में रेत के अवैध परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 01 हाइवा और 10 ट्रैक्टर जब्त

रमेश राजपूत

मुंगेली – जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सरगांव क्षेत्र में दबिश देकर 01 हाइवा और 10 ट्रैक्टरों को जब्त किया है। सभी वाहनों को थाना सरगांव में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है और चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिला खनि अधिकारी ज्योति मिश्रा ने बताया कि विभिन्न स्थानों से मिली सूचना के आधार पर सरगांव क्षेत्र में छापेमारी की गई।

इस दौरान हाइवा (सीजी 11-बीई-3111) समेत 10 ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत परिवहन करते पकड़े गए। जब्त वाहनों में ट्रैक्टर (सीजी 11-एआर-8703, सीजी 28-एच-9967, सीजी 28-एल-7426, सोनालिका सोल्ड, सीजी 10-डी-6248, सीजी 28-ई-3654, सीजी 31-ए-2866, सीजी 10-बीआर-3337, सीजी 28-आर-1706 और सीजी 28-पी-2690) शामिल हैं। मौके पर वाहनों को रोककर जब्त कर लिया गया और सभी पर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार तहसील सरगांव के ग्राम सल्फा में तहसीलदार अतुल वैष्णव, नायब तहसीलदार लीलाधर क्षत्रिय और अन्य अधिकारियों की टीम ने मनियारी नदी के पुल के नीचे अवैध रेत उत्खनन की सूचना पर छापा मारा।

जांच में 10 ट्रैक्टरों द्वारा घाट पर अवैध रेत भंडारण और 1 हाइवा द्वारा अवैध परिवहन किया जा रहा था। मौके पर किसी भी वाहन चालक के पास वैधानिक दस्तावेज नहीं मिले, जिसके चलते सभी वाहनों को जब्त कर थाना प्रभारी सरगांव की अभिरक्षा में सौंपा गया। कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासनिक टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...