बिलासपुर

निजात अभियान :- 54 लीटर अवैध देशी और विदेशी शराब के साथ एक महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की छापेमारी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – निजात अभियान के तहत बिलासपुर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से करीब 54 लीटर अवैध शराब पुलिस ने बरामद किया है पहला मामला सकरी थाना क्षेत्र का है जहां सकरी पुलिस को सूचना मिली की एक महिला अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रही है जिस पर तत्काल सकरी पुलिस ने मौके पर दबिश दी जहां बगीचा पारा अमीरी निवासी कांतिबाई बघेल को घटनास्थल में पकड़ा गया पुलिसिया जांच में आरोपियाॅ कांती बाई बघेल के कब्जे से देशी प्लेन शराब 59 पाव प्रत्येक शीशी 180 मिली. 2. अग्रेंजी शराब सीजी फाईन 24 पाव प्रत्येक शीशी 180 मिली. 3. अग्रेंजी शराब गोवा 04 पाव प्रत्येक शीशी 180 मिली. 4. अग्रेंजी शराब ग्रेंड कोलंबीया 02 पाव प्रत्येक शीशी 180 मिली. जुमला मात्रा 17.820 लीटर कुल कीमती 9120 रूपये को जप्त किया गया। इसी तरह बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरतोरी में अवैध शराब की बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी जहां बरतोरी निवासी आरोपी कीर्ति कुमार कश्यप के कब्जे से 203 पाव देशी प्लेन मशाला शराब 36.540 लीटर कीमत 16240 रूपये को जप्त किया गया है । दोनों ही मामलों में स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...