बिलासपुर

दो नाबालिग चोरी की बाइक में घूमते गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस को मिली सफलता….लगातार बाइक चोरी की घटनाओं से शहरवासी परेशान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में सिलसिलेवार हो रही बाइक चोरी के बीच सरकंडा पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। जिसमे सरकंडा पुलिस की तफ्तीश में दो नाबालिग बच्चो से एक स्कूटी को बरामद किया गया है। दरसअल 25 फरवरी को व्यापार विहार निवासी अभिजीत मिश्रा ने अपनी स्कूटी चोरी होने की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने शिकायत में बताया था, कि 25 फरवरी को उनके घर मे काम करने वाले टिकरापारा निवासी राजू यादव ने सीजी 07 बी बी 0462 को दिया था। जो सब्जी लेने शनिचरी बाजार गया था। जहाँ से उक्त स्कूटी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। सरकंडा पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत के आधार पर मामले में जाच शुरू की थी। इसी बीच सरकंडा पुलिस को दो नाबालिग लड़को द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में घूमने की जानकारी मिली जिस पर उन्होंने तत्काल नाबालिग लड़को की धरपकड़ की। जहाँ अपचारी बालको से स्कूटी क्रमांक सीजी 07 बी बी 0462 को बरामद कर दिया है। बताया जा रहा है पकड़े गए नाबालिग बालको में से एक पहले भी सजा काट चुका है। बहरहाल इस पूरे मामले में सरकंडा पुलिस ने पकड़े गए दोनों अपचारी बालको को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बाईक चोर गिरोह शहर में सक्रिय..

विगत कई हफ़्तों से शहर के विभन्न थाना क्षेत्रो में स्कूटी, बाइक चोरी की घटना घट रही है। अज्ञात चोर गिरोह शहर के भीड़ भाड़ इलाको में पलक झपकते ही चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस की कार्यवाही अब भी नाकाफी साबित हो रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,