जशपुर

महिला की हत्या कर दरवाजे में लगाया ताला, घटना के बाद आरोपी ने भी किया जहर का सेवन…..पुलिस जुटी जांच में

डेस्क

जशपुर- जिले के तपकरा थाना क्षेत्र के बहेराडिपा गाँव मे उस वक्त सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों को पता चला कि एक महिला की हत्या उनके गांव में हो गई है, मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला बिलासो बाई अपने घर मे अकेली रहती है, जिसकी बीती रात हत्या हो गई वही आरोपी ने हत्या कर घर के बाहर दरवाजे में ताला भी लगा दिया लेकिन घटना की जानकारी लोगों को लग ही गई, ग्रामीणों ने इसकी सूचना तपकरा थाने में दी जहां मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और जांच में जुट गई कि महिला की हत्या किसने की तभी पुलिस को आरोपी के विषय मे भी पता चल ही गया, क्योकि आरोपी ने महिला की हत्या के बाद खुद जहर का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर है। आरोपी भी उसी गाँव का रहने वाला है, जिसे पुलिस अपनी कस्टडी में लेकर उसका उपचार करा रही है।

अवैध संबंध हो सकती है वजह

मामले में फ़िलहाल आरोपी की हालत गंभीर है जिसकी वजह से हत्या के कारणों का पता तो नही चल पाया है, लेकिन इस घटना के पीछे अवैध संबंध वजह हो सकती है, बहरहाल पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और जानकारी जुटा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी