बिलासपुर

चोरी का सामान कबाड़ में खपाने वाले पर कार्रवाई, 5 टन कबाड़ जब्त….लंबे समय से मिल रही थी शिकायत

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– एक बार फिर शहर के आउटर क्षेत्र में कबाड़ियों की सक्रियता पर पुलिसिया कार्यवाही हुई है। लंबे समय के बाद चोरी के कबाड़ा को लेकर शहर के सीमावर्ती क्षेत्रों की पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए छापामारी कार्यवाही की है। उक्त कार्यवाही हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई है। जिसमे पुलिस ने करीब 5 टन चोरी के कबाड़ को जब्त किया है। दरसअल स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि पेण्ड्रीडीह स्थित मुस्तकीम खान के कबाड़ी दुकान में चोरी के लौहे के सामान भारी मात्रा में रखे हुए है। जिससे वह खपाने की तैयारी में है। जिसके बाद पुलिस ने संयुक्त टीम बना कर मौके पर दबिश दी। तो मुस्तकीम खान के कबाडी दुकान में भारी मात्रा में बिना दस्तावेज के कबाड़ के सामान मिले है। पकड़े गए करीब 5 टन कबाड़ की कीमत 40000 बताई जा रही है। जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी दुकान संचालक मुस्तकीम खान कबाडी को गिरफ्तार कर लिया है।

कही कबाड़ी तो नही खपा रहे चोरी की बाइक??

मंगलवार को हिर्री और सिरगिट्टी पुलिस के मुस्तैदी से चोरी के कबाड़ सहित आरोपी दुकान संचालक को पकड़ा है। बताया जा रहा है। उक्त कबाड़ में वाहन का डिस्क, सेट्रींग पाईप, चैनल गेट, छड का टुकडा , ऐंगल, राड का टुकडा, चैनल प्लेट, नल का पाइप, जाली सहित कई समान बरामद हुए है। ऐसे में शहर सहित आसपास क्षेत्रों में हो रही वाहन चोरी में कही न कही इन कबाड़ियों की भूमिका संदेह के घेरे में नजर आ रही है। जिसको लेकर अब भी पुलिसिया कार्यवाही तेज करने की जरूरत समझी जा रही है।
error: Content is protected !!
Letest
हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति,