मुंगेली

चरित्रशंका पर पत्नी की हत्या, कुल्हाड़ी से काटा हाथ और छोड़ दिया खेत में….. उपचार के दौरान मौत

रमेश राजपूत

मुंगेली- जिले के लोरमी थाना क्षेत्र से सामने आई इस घटना में एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए निर्दयता से उसे मौत के घाट उतार दिया, खेत मे काम कर रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार करते हुए एक हाथ को काटकर शरीर से अलग कर दिया और पत्नी को वही खेत मे तड़पता छोड़कर चला गया। जिसके बाद पति ने भी कीटनाशक का सेवन कर खुदकुशी की कोशिश की,

मामले की जानकारी पीड़िता की बेटी ने पुलिस को दी जिन्होंने मौके पर पहुँचकर दोनों को अस्पताल पहुँचाया, वही महिला की गंभीर स्थित को देखते हुए से उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया जहाँ महिला की मौत हो गई। मामले में मिली जानकारी के अनुसार लोरमी थाना क्षेत्र के अमलीडीह निवासी महिला पार्वती साहू उम्र 45 वर्ष पर उसका पति बराती राम साहू संदेह करता था,

जिसकी वजह से ही उसने गुरुवार की शाम अपनी पत्नी पर हमला किया और उसका एक हाथ ही शरीर से काट कर अलग कर दिया, जिससे महिला की हालत खराब हो गई जिसने उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया।

मामले में लोरमी पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला