रतनपुर

पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने किया जानलेवा हमला, प्रार्थी की शिकायत पर एक गिरफ्तार दो अन्य फरार…हमले में प्रयुक्त तलवार जब्त

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- रास्ते के विवाद को लेकर एक परिवार पर बीती रात पड़ोसी युवक अपने दो साथियों के साथ तलवार नुमा हथियार लेकर मारने घर घुस गया और जानलेवा हमला करते हुए तीन लोगों को घायल कर दिया, मामले में मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर करैहापारा निवासी प्रार्थी राजकुमार मौर्य ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसीकलेश्वर मरार, अपने साथी अमित पटेल और मनीष मरावी के साथ हथियार सहित घर मे घुस आया और उसके साथ गाली गलौज करते हुए हथियार से हमला कर दिया,

प्रार्थी के साथ विवाद होता देख उसकी माँ विमला मौर्य, पत्नी पूनम मौर्य, सास उमादेवी कुशवाहा और साला प्रवीण कुशवाहा बीच बचाव करने पहुँचे जिनके साथ भी आरोपियों ने मारपीट करते हुए घायल कर दिया, जिसके बाद मौके पर पहुँचे अन्य पड़ोसी ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन दो आरोपी भाग निकले और एक आरोपी कलेश्वर मरार पकड़ा गया,

जिसे रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे तलवारनुमा हथियार को जब्त किया गया है, वही प्रार्थी की शिकायत के आधार पर अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है, जिनके खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला