बिलासपुरसमस्या

जिला पंचायत सीईओ ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण , चल रहे निर्माण कार्यो को शीघ्र पूरा करने दिए निर्देश

डेस्क

जिला पंचायत सीईओ रितेश अग्रवाल कोटा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत उमरिया में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने नरवा योजना के तहत चितवा नाला में बन रहे लूज बोल्डर स्ट्रक्चर कार्य का निरीक्षण किया। श्री अग्रवाल ने रोजगार सहायक को निर्माण कार्य शीघ्र कराने के लिये मजदूर उपलब्ध कराने निर्देश दिये। श्री अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास में प्लास्टर कार्य नहीं होने पर नाराजगी जताई।

उन्होंने आवास मित्र, पंचायत सचिव को 10 दिनों के अंदर सभी आवासों में प्लास्टर पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने पेंशन भुगतान के संबंध में भी जानकारी ली। सचिव ने जानकारी दी कि अप्रैल तक का पेंशन भुगतान कर दिया गया है। इसके बादश्री अग्रवाल बिटकुली के ग्राम रिगरिगा पहुंचे, वहां उन्होंने अरपा तट पर होने वाले मिश्रित वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया। ग्राम रिगरिगा में अरपा किनारे 10 हेक्टेयर क्षेत्र में वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाना है। इसके लिये 10 हजार गड्ढे खोद लिये गये हैं। श्री अग्रवाल ने कार्यस्थल पर किये जा रहे कार्य से संबंधित जानकारी का बोर्ड लगाने के निर्देश दिये हैं। निरीक्षण के दौरान डीएफओ संदीप बाला उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...