बिलासपुर

टोकनधारी किसानों के धान की होगी खरीदी, खाद्य सचिव ने जारी किए निर्देश….

रमेश राजपूत

बिलासपुर- समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अंतिम दिन तक जिन किसानों का टोकन जारी हो गया था किंतु वे अपना धान नहीं बेच पाये थे, उनका धान अब खरीदा जाएगा। इस संबंध में खाद्य विभाग के सचिव द्वारा जिला कलेक्टर को निर्देश जारी किया गया है। गौरतलब है कि खरीद विपणन वर्ष 2019-20 में धान खरीदी की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित की गयी थी। इस तिथि तक जिन किसानों को टोकन दे दिया गया था किंतु वे अपना धान नहीं बेच पाये थे,

उनके लिये प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा घोषणा की गई थी। किसानों के लंबित टोकन का परीक्षण सचिव स्तर के अधिकारी की निगरानी में होने के बाद उनके धान खरीदी की जाएगी। इस घोषणा के अनुरूप खाद्य विभाग के सचिव द्वारा धान खरीदी के लिये आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देष दिये गये हैं। जिले में किसानों के 3 हजार 367 टोकन लंबित है। जिनसे 1 लाख 43 हजार 400 क्विंटल धान की खरीदी किया जाना शेष है। जिसमें गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के टोकनधारी किसान भी शामिल है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...