मुंगेली

ट्रक की चपेट में आये दो बाइक सवार, एक कि मौके पर मौत दूसरा गंभीर…..सिम्स किया गया रिफर

रमेश राजपूत

मुंगेली– पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम जरेली पेंड्री मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही एक बाइक सवार की मौत हो गई वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चंदली के निवासी लीलाराम विश्वकर्मा पिता फूलसिंह विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष और रंजीत राजपूत पिता अरुण राजपूत उम्र 18 वर्ष अपने दो पहिया वाहन क्रमांक सीजी 28 एच 7159 में सवार होकर पथरिया से अपने गाँव चंदली की ओर जा रहे थे, तभी ग्राम जरेली मोड़ के पास सामने से आती हुई ट्रक क्रमांक सीजी 08 ए एच 2283 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जहाँ मौके पर ही लीलाराम की मौत हो गई, वही साथी बाइक सवार रंजीत राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए 108 के माध्यम से पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर होने पर उसे सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया। घटना की सूचना पर मौके में पहुँची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के पश्चात उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया और ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला