बिलासपुर

ग्रामीण आये सर्दी बुखार की चपेट में, आंकड़ा पहुँचा सैकड़ो में…..स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, गाँव में पहुँची टीम

जुगनू तंबोली

रतनपुर– जिले के रानीगांव से आई इस खबर ने सभी के होश उड़ा दिए है, जिसमें प्रारम्भिक तौर पर मिली जानकारी में पता चला है कि गाँव के सभी उम्र वर्ग के लगभग 3 दर्जन से अधिक ग्रामीण सर्दी बुखार से संक्रमित है, जो आंकड़ा आस पास के गाँवो को मिलाकर सैकड़ो से अधिक है, संक्रमित ग्रामीण उपचार के लिए झोलाछाप डॉक्टर के संपर्क में रहे और यह संक्रमण लगातार बढ़ता चला गया, स्वास्थ्य विभाग को इसकी भनक लगते ही पूरी टीम गाँव पहुँच चुकी है और ग्रामीणों के ब्लड सेम्पल कलेक्ट करने का कार्य शुरू हो गया है, हालांकि की यह कोरोना वायरस नही है फिर भी वायरल इंफेक्शन है कि तरह ग्रामीण इसकी चपेट है।

स्वास्थ्य अमला पहुँचा मौके पर….

रानीगांव में ग्रामीणों के सर्दी बुखार की चपेट में आने की खबर लगते ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित विभागीय अमला मौके पर पहुँच चुका है, जिनके द्वारा मरीजों की पुष्टि कर उनके उपचार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, मिली जानकारी के अनुसार यह हालात पिछले कई दिनों से गाँव मे है जहाँ एक दो एक दो मरीज वायरल इंफेक्शन की वजह से सर्दी बुखार से ग्रसित है, जिन्होंने ने इसका उचित उपचार नही कराया जिसकी वजह से उनके दोबारा बुखार आने की शिकायत मिली है।
गाँव मे लगाया जा रहा कैम्प

ग्रामीणों की स्थिति नियंत्रण में है जो केवल सर्दी बुखार से पीड़ित है, फिर भी स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरतते हुए, कैम्प लगा ब्लड टेस्ट सहित अन्य उपचार उपाय में जुट गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...