मुंगेली

महिला शिक्षिका का दिन दहाड़े स्कूल से अपहरण, पुलिस ने दिखाई सक्रियता…. शिक्षिका को सकुशल किया बरामद

डेस्क

मुंगेली- लालपुर थाना अंतर्गत ग्राम भालूखोन्दरा स्कूल से दिनदहाड़े महिला अतिथि शिक्षक को 4 लोगो के द्वारा अपहरण करने का मामला सामने आया है। पूरा मामला ग्राम भालुखोन्दरा का है जहां हाई स्कूल में अतिथि शिक्षक रूप में नवागांव ठेलका की युवती को पदस्थ किया गया है जिसे दिनदहाड़े 4 लोगो ने मिलकर अगवा कर लिया। घटना के वक्त स्कूल में महिला शिक्षक के अलावा अतिथि शिक्षक मौजूद थे जो कि स्कूल के अतिरिक्त भवन में बच्चों को पढ़ा रहे थे महिला शिक्षक के अगवा होने के तुरंत बाद इसकी जानकारी शिक्षकों के द्वारा पुलिस को दी गई जिसके बाद लालपुर पुलिस और एसडीओपी हरकत में आए

जिसके बाद साइबर सेल की मदद से महिला शिक्षक की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की गई जिसमें पता चला कि महिला शिक्षक कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना अंतर्गत आसपास में है जिसकी सूचना पंडरिया एसडीओपी और बोड़ला थाना प्रभारी को दी गई जिस पर नाकेबंदी की गई साथ ही कबीरधाम जिले के 112 की टीम की मदद से महिला शिक्षक और दो आरोपियों रमेश कुर्रे और सूर्य को पकड़ा गया जिन्हें लेने के लिए लालपुर टीआई बोड़ला थाना रवाना हुए। प्रत्यक्षदर्शी छात्रों ने बताया कि दोपहर में शिक्षिका क्लास में पढा रही थी उसी दौरान कुछ लोग आए मैडम को बाहर बुलाये जिसके बाद उन लोगो ने मैडम को गाड़ी में जबरन बैठाकर ले गए।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला