बेमेतरा

धान खरीदी केंद्र पहुँचे एसडीएम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, उनकी उपज खरीदने के लिखित आश्वासन पर ही माने किसान

रमेश राजपूत

बेमेतरा- धान खरीदी प्रक्रिया से छूटे किसानों ने शुक्रवार को नवागढ़ एसडीएम डी आर डहरिया को संबलपुर सोसायटी में निरीक्षण करने पहुँचने के दौरान बंधक बना लिया, किसानों ने जब एसडीएम से धान खरीदी किया जाएगा या नही इसकी जानकारी मांगी तो उन्होंने किसानों को उल्टा जवाब दे दिया, जिससे किसान आक्रोशित हो गए और एसडीएम को सोसायटी के एक कमरे में बंद कर प्रदर्शन करने लगे, लगभग 7 घंटे तक सोसायटी में हंगामा जारी रहा,

जहाँ किसान किसी उच्च अधिकारी का इंतजार करते रहे लेकिन सिवाए नांदघाट पुलिस के अलावा कोई भी यहाँ नही पहुँचा, अंत मे एसडीएम ने ही लिखित में धान खरीदे जाने का आश्वासन किसानों को दिया, जिसके बाद उन्हें छोड़ा गया।

हजारो किसान परेशान

बेमेतरा जिले में हजारो किसान धान बेचने से वंचित है उन्हें टोकन तो मिला पर बारदाने की कमी और अन्य कारणों से वे धान नहीं बेच पाए है। ऐसे किसानो का धान खरीदी केंद्र में पड़ा अंकुरित हो रहा है और जिला प्रशासन के अधिकारी आदेश का इंतजार कर रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: बारात जा रही स्कॉर्पियो पलटी... दूल्हे समेत कई बाराती घायल, शासकीय जमीन और रास्ते पर भू माफियाओं द्वारा कब्जे को लेकर कूट रचना की शिकायत... सीमांकन प्रक्रिया पर... निर्दयी मां ने ढाई साल के मासूम को उतारा मौत के घाट.....पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा सरकारी तंत्र की मनमानी उजागर.... वीडियो वायरल होते ही हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई, दो जिम्मेदार अधिकार... सीपत:- मोबाइल टॉवर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश..3 नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार, मंगेतर की बेवफाई बनी मौत की वजह.... युवती के आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अक्षय तृतीया पर भगवा रंग में रंगेगा सरकंडा...परशुराम जयंती पर ऐतिहासिक शोभायात्रा का होगा आगाज़, दिनदहाड़े झपटमारी.... बैंक महिला कर्मचारी से मोबाइल छीनकर फरार हुआ बाइक सवार शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी पर हमला....हंसिया से किया वार, मामला दर्ज ऑटो में गांजा सप्लाई.... ज्वाली नाला के पास 20 किलो मादक पदार्थ के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार