बिलासपुर

संदिग्ध हालात में मिली व्यक्ति की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका….पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सोमवार को सरकंडा थाना क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था मे लाश मिलने से उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति की लाश मोपका के बीच सड़क में देखी। घटना के सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई, सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह ग्रामीणों ने किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश बीएनएस पब्लिक स्कूल कुटिपारा रोड में मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुँची सरकंडा पुलिस की शुरुवाती जांच में पता चला कि महमंद लालखदान निवासी महेंद्र कुमार माकरे पिता कन्हैयालाल माकरे की डैड बॉडी मिली है।

जो रविवार शाम अपने घर से सायकल में निकला था। लेकिन देर रात तक घर नही लौटा। जबकि महेंद्र के परिजन लगातार उसकी खोज बीन कर रहे थे। इसी बीच सरकंडा पुलिस ने महेंद्र की बॉडी मृत अवस्था मे मिलने की सूचना दी। घटना की सूचना के बाद महेंद्र के शव को सिम्स पोस्टमार्टम के लिए लाया गया, सरकंडा पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका..

परिजनों की माने तो महेंद्र कुमार माकरे के मोबाइल में विगत कई दिनों से काफी फोन आ रहे थे। जिस वजह से महेंद्र काफी परेशान था। शायद यही एक बड़ी वजह है, कि परिजनों ने महेन्द्र के मौत के पीछे किसी साजिश होने का आरोप लगाया है। क्योकि मौके से महेन्द्र का मोबाइल, पर्स, सायकल गायब था। पुलिस के द्वारा घटना स्थल की काफी खोजबीन के बाद भी दूर दूर तक महेंद्र के सामान नही मिले है।

बेटे के सर से उठा पिता का साया..

महमंद निवासी महेंद्र कुमार माकरे की मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया है। बताया जा रहा है महेंद्र कुमार माकरे का एक बेटा है, जो महेंद्र की जिंदगी था, लेकिन अचानक हुई महेंद्र के मौत से बेटे के सर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...