बिलासपुर

किसानों ने डीएमओ कार्यालय में हल्ला बोला, जनप्रतिनिधियों के साथ पहुँचे कार्यालय…टोकन कटने के बाद भी धान नही खरीदा गया

रमेश राजपूत

बिलासपुर- प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यह घोषणा कर चुके हैं की जिन किसानों का टोकन कट चुका है उनके धान की खरीदी कर पूरा का पूरा भुगतान किया जाएगा। इसके बावजूद भी बिलासपुर जिले समेत कुछ जगहों से ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि टोकन कट चुकने के बाद भी बहुत से किसानों का धान न लेकर उन्हें आर्थिक रूप से चोट पहुंचाई जा रही है। जिले के मस्तूरी क्षेत्र के ओखर धान खरीदी केन्द्र से ऐसी शिकायतें बड़े पैमाने पर प्राप्त हो रही हैं। वहां किसानों को टोकन कटने के बाद भी खरीदी केंद्रों से बैरंग लौटाया जा रहा है। इससे निराश होकर जिला मुख्यालय बिलासपुर पहूँचे ओखर धान खरीदी केंद्र से जुड़े किसानों ने किसान संघ के जिलाध्यक्ष धनंजय दुबे व जिला पंचायत सदस्य चाँदनी भारद्वाज के नेतृत्व में पहले डीएमओ आफिस फिर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। इस पर अधिकारियों की ओर से उन्हें अविलंब मामले की जांच कर उनका धान लेने और भुगतान करने के निर्देश दिए जाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...