मस्तूरी

रफ्तार का कहर, अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर…. आक्रोशित ग्रामीणों ने ड्राइवर की कर दी जमकर पिटाई…. ड्राइवर भी हुआ घायल

उदय सिंह

मस्तूरी- गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र में मल्हार मुख्य मार्ग पर जोरवा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक पामगढ़ क्षेत्र का निवासी है, जिसकी शिनाख्त पुलिस कर रही है।

वही इस दुर्घटना के बाद भीड़तंत्र का खौफनाक चेहरा भी देखने को मिला जहाँ दुर्घटना करने वाले पिकअप चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी,

जिससे अब पिकअप चालक की हालत खराब है। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया है। मामले में मल्हार चौकी पुलिस अपराध दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार