सीपत

चाइनिज हैलोजन फटने से 200 ग्रामीणों की आंखों में असर, जलन और सूजन की शिकायत, आनन फानन में 26 मरीज सिम्स रिफर

रमेश राजपूत

बिलासपुर- जिले के सीपत क्षेत्र में देवरी पन्धी से आई इस खबर से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है, चाइनिज हैलोजन लाइट से निकलने वाले हानिकारक तत्वों की वजह से गाँव के लगभग 200 से अधिक लोगो की आंखों में प्रभाव पड़ा है। दरअसल देवरी पन्धी में नवधा रामायण का आयोजन चल रहा है, जहाँ कथा के पांचवे दिन पंडाल में लगे चाइनिज हैलोजन लाइट फटने लगे और इसके बाद भी वो बंद नही हुए और देखते ही देखते इतने ग्रामीणों को प्रभावित कर दिया। घटना शाम 7 बजे के आस पास की है, जिसके बाद आज पूरे गाँव में इसका असर देखने को मिला और ग्रामीण सीपत स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे, जहाँ स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी हुई और कैम्प लगाकर ग्रामीणों का उपचार किया जा रहा है।

गंभीर ग्रामीणों को भेजा गया सिम्स

प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 ग्रामीणों की हालत खराब है, जिन्हें आनन फानन में सिम्स रिफर किया गया है, जहाँ उनका उपचार शुरू हो गया है। वही अन्य ग्रामीणों का परीक्षण भी विभाग द्वारा किया जा रहा है, ताकि सही समय पर उपचार किया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग का अमला पहुँचा गाँव

मामला अपने तरह का गंभीर और बड़ा है, जिसकी सूचना मिलते ही पूरा स्वास्थ्य विभाग राहत और उपचार के कार्यो में जुट गया है। मौके पर कैम्प लगाने के अलावा सीएचएमओ, बीएमओ सहित अन्य अधिकारी पहुँच कर स्थिति का जायजा ले रहे है।

पहले भी घट चुकी है ऐसी घटना

पूर्व में भी चाइनीज हैलोजन लाइट के फटने से आंखों में संक्रमण की शिकायत आ चुकी है, जिसके बाद भी ऐसे उत्पाद बाज़ार में बिक रहे है, लोगो को भी इसकी जानकारी है बावजूद इसके ऐसे हानिकारक लाईट पर प्रतिबंध नही लगाया जा सका है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...