अमरकंटक

सेल्फी के चक्कर में नवविवाहिता गिरी सौ फीट नीचे, मौके पर ही हुई मौत…..थाना क्षेत्र को लेकर पुलिस करती रही लापरवाही

रमेश राजपूत

अमरकंटक- गौरेला के समीपस्थ अमरकंटक डिंडोरी क्षेत्र के मध्य प्रवाहित कपिलधारा फाल में शुक्रवार की शाम सेल्फी लेने के दौरान 24 वर्षीय युवती करीब 100 फीट नीचे चट्टान में जा गिरी, गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई, घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने अमरकंटक थाने को दी, लेकिन अमरकंटक थाना ने 6 किलोमीटर दूर घटनास्थल को करंजिया थाना क्षेत्र बताते हुए संबंधित थाना प्रभारी को सूचना देकर कार्रवाई से दूरी बना ली,

जिस वजह से शनिवार को मृतिका का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौप गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतका प्रिया मानिकपुरी 24 वर्ष लोरमी से अपने पति के साथ 20 मार्च को कपिलधारा दर्शन के लिए आई थी, कपिलधारा वाटरफाल के ऊपरी हिस्से पर युवती सेल्फी लेना चाह रही थी, तभी किनारे से गहरी खाई से नीचे जा गिरी, पत्नी को गिरते हुए पति बेबस देखता रह गया,

बाद में अमरकंटक थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने घटना की सूचना के बाद इसे थाना जिला डिंडोरी क्षेत्र का बताया, चौकी कपिलधारा अमरकंटक थाना से मात्र छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित है बावजूद इसके पुलिस कार्रवाई में चार घंटे का समय बीत गया, तब तक महिला का शव नीचे ही पड़ा रहा।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...