बिलासपुर

कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को मिला सुरक्षित सेंपल कलेक्शन बूथ, सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए आम जन भी कर रहे सहयोग

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – कोरोना वारियर्स के सुरक्षा को लेकर अब जिले में भी समर्पित व्यक्ति विशेष सहयोग के लिए हाथ बढ़ाने लगे है। कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने वालों में सफाई कर्मचारी, पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों और डाक्टरों के साथ आमजन की भागीदारी भी खास है। सबसे अधिक चुनौती उन डॉक्टरो की टीम के सामने है। जो मौत के दूसरे स्वरूप से जोखिम उठा कर भीड़ रहे है। हालाकि इन वारियर्स की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। इस बीच सच्चाई यह भी है कि देश मे अचानक हावी हुए इस वायरस को लेकर कोई भी तैयारी पहले से नही की गई थी। जिस वजह से प्रदेश अपितु जिले में संसाधनों की समुचित व्यवस्था नही है।

जिसके मद्देनजर अब अन्य सामाजिक संगठनों ने कोरोना वॉरियर्स की सुरक्षा की चिंता की है। उन्होंने सिम्स हॉस्पिटल के कोरोना वॉरियर्स के लिए सुरक्षा संसाधनों को मुहैया कराया है। इसी कड़ी में सोमवार को उच्च न्यायालय अधिवक्तागणो ने 30 पीपीई किट,तो तेलीपारा के मनिहारी एसोसिएशन द्वारा 70 फेस शील्ड दिया गया है। इसके अलावा कोरोना सैम्पल कलेक्शन बूथ का भी दान राजनांदगांव के नाद नोवोवें प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है। जिसकी जरूरत काफी समय से सिम्स प्रबंधन को थी। अब इससे सिम्स के करीब 40 कोरोना वॉरियर्स संक्रमण से भय मुक्त होकर कार्य कर सकेंगे।

स्वास्थ्यकर्मी को संक्रमण का खतरा नहीं..

सिम्स में जो कोरोना सैम्पल कलेक्शन बूथ इंस्टॉल किया गया है। जिसकी जानकारी देते हुए, डॉक्टर आरती पांडे ने बताया कि उक्त बूथ को विस्क कहते है, जिसका फूल फॉम ‘वॉक इन सैंपल कियोस्क है। इस व्यवस्था में ये ध्यान रखा गया है कि सैंपल जांच कराने आए शख्स और स्वास्थ्यकर्मी के बीच किसी तरह का कोई संपर्क नहीं होगा। इसमें एक पारदर्शी सतह भी लगाई गई है, जिसके जरिए यह सुनिश्चित करने की कोशिश है कि स्वास्थ्यकर्मी किसी तरह संक्रमित नहीं हों।

यह बूथ पूरी तरह से वैक्यूम सील्ड है, जो कोरोना संक्रमण के मद्देनजर काफी अहम सुरक्षा कवच है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर... बिलासपुर रेफर, भारतमाला सड़क पर लिम... अपोलो हॉस्पिटल की “हेल्थ औ टेनमेंट” पहल...व्यापार मेला मंच से कैंसर जागरूकता और कैंसर विजेताओं का सम... सालों की मांग पूरी: विधायक दिलीप लहरिया की सतत मेहनत से स्वीकृत हुआ सोनसरी–मुकुंदपुर मार्ग नगर पंचायत मल्हार के नवपदस्थ सीएमओ अनुभव सिंह ने सम्हाला पदभार....विकासकार्यो और व्यवस्था को सुचारू ... रतनपुर में राजस्व अभिलेखों में कथित हेराफेरी का मामला...तहसीलदार, पटवारी और बाबू पर लगे गंभीर आरोप, ... बिलासपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष के भांजे की दिनदहाड़े हत्या... मोबाइल पर ब्लॉक करने की नाराज़गी बनी मौत... मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेल... यूजीसी अधिनियम 2026 के खिलाफ सर्व सवर्ण समाज ने किया आवाज़ बुलंद... राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, ... मल्हार: अज्ञात कारणों से युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या...पुलिस जांच में जुटी रतनपुर:- नेशनल हाईवे-130 पर हुए लूट का खुलासा: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, कार सहित नगदी बरामद...घ...