छत्तीसगढ़बिलासपुर

हमर बिलासपुर -सुग्घर बिलासपुर योजना को लेकर आयुक्त गंभीर, अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस

अभियान के दौरान लगातार शहर के सभी वार्डों के सड़कों नाले व नालियों की सफाई के साथ ठंप कचरा को उठवाया भी जा रहा

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

हमर बिलासपुर सुघ्घर बिलासपुर अभियान के दौरान अनुपस्थित नियमित 30 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया। जवाब संतुष्टीपूर्ण नहीं मिलने पर सस्पेंशन की कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह आज के अभियान के दौरान 10760 मीटर नाली की सफाई कराई गई।

हमर बिलासपुर सुघ्घर बिलासपुर अभियान के चौथे दिन भी काफी संख्या में नियमित कर्मचारी अनुपस्थित रहे। नियमित, ठेका व टास्क बेसिस कुल 88 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इसमें 30 कर्मचारी नियमित हैं, जबकि 20 कर्मचारी अवकाश पर चल रहे हैं। अनुपस्थित सभी नियमित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने दिए। इस पर कमिश्नर श्री पाण्डेय ने जवाब संतुष्टी पूर्ण नहीं मिलन पर सस्पेंशन की कार्रवाई करने की बात कही। अभियान के दौरान लगातार शहर के सभी वार्डों के सड़कों नाले व नालियों की सफाई के साथ ठंप कचरा को उठवाया भी जा रहा है। अभियान के चौथे दिन वार्ड क्रमांक 1 से 10 में 2650 मीटर, वार्ड क्रमांक 11 से 20 में 960 मीटर, वार्ड क्रमांक 21 से 30 में 2125 मीटर, वार्ड क्रमांक 31 से 40 तक 2050 मीटर, वार्ड क्रमांक 41 से 50 में 1565 मीटर व वार्ड क्रमांक 51 से 59 तक में 1410 मीटर कुल 10760 मीटर नाली की सफाई की गई। इसी तरह 20 डंपर से ज्यादा मलबा भी उठवाया गया। कमिश्नर श्री पाण्डेय ने सभी वार्ड प्रभारियों को समय पर वार्डों का निरीक्षण करने और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और सुगमता पर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

कराए गए फागिंग

सुबह के समय वार्ड क्रमांक 30, 31 व 32 नदी किनारे क्षेत्रों में लार्वा कंट्रोल दवा छिड़काव व फागिंग मशीन से दवा का छिड़काव कराया गया। इसी तरह लार्वा कंट्रोल व फागिंग शेडयूल में 15 फरवरी को वार्ड क्रमांक 5,15,25,35,45,55, 16 फरवरी को 6,16,26,36,46,56, 18 फरवरी को 7,17,27,37,47,57, 19 फरवरी को 8,18,28,38,48,58, 20 को 9,19,29,39,49,59, 21 फरवरी को 10,20,30,40,50,51, 22 फरवरी को 1,11,21,31,41,52, 23 फरवरी को 2,12,22,32,42,53, 25 फरवरी को 3,13,23,33,43,54 26 फरवरी को 4,14,24,34,44,55, 27 फरवरी को 5,15,25,35,45,56 28 फरवरी को 6,16,26,36,46,57 में दवा का छिड़काव किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...