बिलासपुर

अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फाँसी, निर्माणधीन कालोनी में मिली लाश….पुलिस जुटी जांच में

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – कोरोना वायरस के ख़ौफ़ के बीच सकरी थाना में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब स्थानीय पुलिस को फंदे में लटकी एक युवक की लाश मिलने की सुचना मिली। यह पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र के हांफ़ा रोड स्थित एक निर्माणाधीन कालोनी का बताया जा रहा है। जिसमे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शांति नगर निवासी देवानंद सूर्यवंशी ने आत्महत्या कर ली है। उक्त घटना की जानकारी मौके पर उपस्थित चौकीदार तुलसी वस्त्रकार ने पुलिस को दी। चौकीदार के अनुसार वह 2.30 बजे निस्तारी के लिए तालाब गया था। वह वहाँ से 3 बजे वापस लौटा ही था कि एक युवती की चीखने की आवाज सुनाई दी। चौकीदार ने जब मौके पर पहुँच उस लड़की से चिल्लाने का कारण पूछा, तो उसने अंदर युवक द्वारा फाँसी लगाने की जानकारी दी। जब चौकीदार ने अंदर जाकर दिया तो युवक स्कार्फ के फंदे पर झूल रहा था। जिसके बाद तुरंत चौकीदार ने घटना की सूचना ठेकेदार को दी। जिसके बाद सकरी पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर शव का पंचनामा करने में जुटी गई, बताया जा रहा है लॉक डाउन के कारण निर्माणाधीन कालोनी का गेट बंद था। बावजूद इसके आखिर युवक कॉलोनी में कैसे घुसा इसको लेकर सकरी पुलिस सीसीटीवी के फुटेज की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...