बिलासपुर

जिले के 3 लाख 75 हजार से अधिक बीपीएल हितग्राहियों को मिलेगा दो माह निःशुल्क चावल और नमक, शासन के निर्देश पर हो रहा वितरण

रमेश राजपूत


बिलासपुर– सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत बिलासपुर जिले के चार विकासखंड और सात नगरीय निकायों के 3 लाख 75 हजार 423 बीपीएल हितग्राहियों को माह अप्रैल और मई में चावल और नमक निःशुल्क प्रदान किया जायेगा जिसके लिए नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा आबंटन जारी कर दिया गया है। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान गरीब परिवारों को खाद्यान्न की समस्या न हो इसको ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि बिलासपुर जिले के विकासखंड बिल्हा, तखतपुर, मस्तूरी, कोटा और नगरीय निकाय रतनपुर, कोटा, तखतपुर, बिलासपुर, मल्हार, बोदरी और बिल्हा के अन्त्योदय, निराश्रित, अन्नपूर्णा, प्राथमिकता वाले राशनकार्ड धारक व निःशक्त जनों को निःशुल्क चावल व नमक प्रदान किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के 2 लाख 76 हजार 597 हितग्राही और नगरीय क्षेत्रों के 98826 हितग्राही इससे लाभान्वित होंगे। हितग्राही अपनी सुविधानुसार इकट्ठे दो माह का या अलग-अलग माह का खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...