रायपुर

प्रदेश में कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की संख्या हुई 7, देश में अब बढ़ रहे पॉजिटिव मामले…आंकड़ा पहुँचा 900 से ऊपर

डेस्क

रायपुर – राजधानी में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को एक और कोरोना पॉजिटीव का मामला सामने आया है। यह प्रदेश का सातवां केस है, जिसमे संक्रमित युवक 21 वर्षीय है, जो देवेन्द्र नगर रायपुर का बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने केस के पॉजिटीव आने के तुरंत बाद देवेंद्र नगर इलाके को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अभी उसके यात्रा और किन-किन लोगों से मिला, इसकी जानकारी खंगाली जा रही है।

आपको बता दें कि अब तक राजधानी के चार मामलों में तीन की ट्रैवल हिस्ट्री लंदन से ही है। सूत्रों के हवाले से मिले जानकारी के अनुसार देवेंद्र नगर निवासी कोरोना संक्रमित युवक 17 मार्च मुंबई के रास्ते रायपुर आया था। जिसे होम आइसोलेशन में रखा गया था। लक्षण के आधार पर इसने एम्स में सैम्पल जांच के लिए दिया था। पॉजिटिव आने के बाद अब इसे एम्स में लाने की तैयारी चल रही है।

अन्य राज्यो के अपेक्षा छत्तीसगढ़ की स्थिति ज्यादा गंभीर नही..
देश के 27 राज्यो के ताजा हालात की बात करे तो नोवल कोरोना वायरस ने अब तक 945 लोगो को संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमे सबसे ज्यादा केरला की है, जिसमे 182 इस वायरस से संक्रमित है। हालाकि संक्रमण से मौत के मामले में सर्वाधिक महाराष्ट्र और गुजरात मे चार-चार मौत हुई है। देश की बात करे तो अब तक 21 लोगो ने कोरोना वायरस से अपनी जान गवाई है। इस हिसाब से छत्तीसगढ़ प्रदेश में केवल 7 पॉजिटीव केस मिले है, जो अन्य प्रांतों के हिसाब से कम ही है।
प्रदेश में अब तक के कोरोना पॉजिटिव मरीज यहाँ से मिले..

पहला मामला-19 मार्च- रायपुर के समता कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। 16 मार्च को लंदन से छत्तीसगढ़ लौटी थी। उसे एम्स अस्पताल में आइसोलेशन पर रखा गया है।
दूसरा मामला– 25 मार्च- राजनांदगांव के भरकापारा निवासी युवक थाईलैंड से घूमकर घर लौटा था। जिसकी कोरोना जांच सैंपल पॉजिटिव मिला।उम्र लगभग 25 साल है, इसे एम्स में क्वारंटाइन में रखा गया है।
तीसरा मामला– 25 मार्च- तीसरा पॉजिटिव मरीज रायपुर से सामने आया, वो भी युवती है और उम्र 30 साल के अंदर है।सुभाष स्टेडियम इलाके की रहने वाली है। लंदन से यात्रा कर 16 मार्च को रायपुर आई थी। इसके खिलाफ विदेश से लौटने की जानकारी छुपाने, सरकार के निर्देशों की अवहेलना और दूसरों की जान मुसीबत में डालने पर कोतवाली थाने में एफआईआर भी दर्ज किया गया है।
चौथा मामला-25 मार्च- बिलासपुर के रामालाइफ में एक 64 वर्षीय महिला का सैंपल पॉजिटिव आया है। महिला 10 फरवरी को दुबई से बिलासपुर आई थी।विदेश से लौटने की जानकारी इसने छुपाई थी।
पांचवां मामला-25 मार्च – दुर्ग-भिलाई जोन सेक्टर 2 के खुर्सीपारा का रहने वाला युवक 10 मार्च को दुबई से लौटा है।जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। यहां सख्त हिदायत के साथ आस-पास के 100 परिवारों को होम आइसोलेट किया गया है।
छठवां मामला– 25 मार्च – रायपुर के बड़े रामनगर में मिला है। जिसकी उम्र करीब 60 वर्ष है। इसका अन्य राज्य और विदेश यात्रा की कोई हिस्ट्री नहीं है।यानी समाज में फैले कोरोना संक्रमण के जरिए यह पॉजिटिव आया है। सभी 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज एम्स में होम आइसोलेशन पर है।
सातंवा मामला– 28 मार्च- रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके में रहने वाला यूके से लौटा युवक कोरोना पाॅजिटिव पाया गया। वह हाल ही में रायपुर आया था, उसे होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी गई थी. एम्स मेंं उसका इलाज चल रहा है।
error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...