बिलासपुर

नाले में मिली संदिग्ध लाश की हुई शिनाख्त… रायपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था राजमिस्त्री

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नारियल कोठी में युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। सुबह सुबह युवक मृत अवस्था में नाली पर पड़ा मिला था। जिसे देखने लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा था। इधर सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर सिम्स भेजवा दिया। जहां मृतक के जेब में आधार कार्ड मिला। जिसके आधार पर पुलिस ने उनके परिजनो से संपर्क किया। मिली जानकारी के अनुसार युवक की पहचान रविगिरी गोस्वामी के रूप में हुई है। जो मूल रूप से मुंगेली जिले के लालपुर थाना अंतर्गत गोरखपुर का रहने वाला है।

जो फिलहाल चांटीडीह में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था और राजमिस्त्री का काम कर अपना जीवन यापन कर रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को युवक किसी काम से रायपुर जाने की बात कहकर घर से निकले था। रात को वो घर नहीं लौटा। सुबह भी उनका कुछ पता नहीं चला। इधर कोतवाली क्षेत्र के नारियल कोठी के पास नाली में उस युवक की लाश मिली है। फ़िलहाल पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस के पूछताछ में पता चला कि युवक आए दिन शराब पीता था। पुलिस को आशंका है कि शराब के नशे में युवक नाली में गिरा होगा। हालाकि पीएम से मौत का कारण स्पष्ट होगा। जिसके बाद ही पुलिसिया जांच को गति मिलेगी।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...