बिलासपुर

ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के जर्जर सड़को की स्थिति सुधारने कलेक्टर ने दिए निर्देश… फ्लैगशीप योजनाओं की हुई समीक्षा

रमेश राजपूत

SGN बिलासपुर – कलेक्टर सौरभ कुमार ने जर्जर सड़कों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से कराने कहा है। उन्होंने पीडब्लूडी और नगर निगम के अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में तत्काल मरम्मत कार्य करवाएं। अब बारिश समाप्त होने के बाद कार्यो में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व पर लोगों की आवाजाही रहती है, इस दौरान नागरिकों को खराब सड़कों के कारण दिक्कत न हो। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़े सामुदायिक भवनों तक पहुंच मार्ग को भी दुरूस्त करवाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर आज यहां समय-सीमा की बैठक में राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में जिला पंचायत सीईओ जयश्री जैन, एडीएम आर.ए. कुरूवंशी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने बैठक में राज्य शासन की फ्लैगशीप योजनाओं की सिलसिलेवार बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने डीएमएफ की बैठक में स्वीकृत कार्यो का तत्काल तकनीकी प्रस्ताव जमा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

राजीव युवा मितान क्लब के खाते खुलवाने कहा। इसके अलावा राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों की ट्रेनिंग करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने गौठान समिति का गठन करने कहा। कलेक्टर ने भू अर्जन के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक में उन्होंने समय सीमा के लंबित प्रकरण,

मुख्यमंत्री जन शिकायत एवं कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों, समस्याअेां के निराकरण की भी विभागवार समीक्षा की। लंबित प्रकरणों का निराकरण जल्द करने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...