मस्तूरी

धारा 144 का उल्लंघन फिर हुई कार्रवाई, गिरफ्तार कर किया गया अपराध दर्ज….लाख कोशिशों के बाद भी नही सुधर रहे लोग

उदय सिंह

मस्तूरी – नोवोल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने किए गए लॉक डाउन को अब भी कुछ मतलबी लोग गंभीरता से नही ले रहे है। जिसको लेकर अब स्थानीय पुलिस को मजबूरन कार्यवाही करनी पड़ रही है। ताजा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र में सामने आया है। जिसमे मस्तूरी पुलिस ने एक युवक के खिलाफ पुलिसिया कार्यवाही की है। यह कार्यवाही मस्तूरी पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा की गई है। दरसअल रोज की तरह ही पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी गस्त में निकली थी। इसी बीच ग्राम लावर चेक डेम के पास भीड़ लगाकर लोग असुरक्षित खड़े थे। जिन्हें जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी बिलासपुर के आदेशानुसार महामारी के संबंध में अवगत कराकर सभी को अपने-अपने घर जाने समझाईश दी।

लेकिन वहाँ मौजूद एक व्यक्ति आदेश को न मानकर जिला दंडाधिकारी के आदेश का खुला उल्लंघन करने लगा। ग्रामीण दिनेश उर्फ समीर रात्रे व इतवारी टंडन तथा स्टाफ की मदद से उस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, पकड़ा गया युवक आंकडीह का रहने वाला है, जिसका नाम अनिल गेंदले बताया जा रहा है। मस्तूरी पुलिस के अनुसार अनिल अपने साथियों के साथ मुख्य बाजार जाने के बहाने निकलने थे और बेवजह तफरी कर रहे थे। इसके अलावा कुछ ग्रामीणों द्वारा मछली मारने घरों से बाहर निकले थे।

हालांकि पुलिस के आने की भनक उन्हें हुई और वह मौके से भाग गए। वही मस्तूरी पुलिस ने एक बाइक ,एक मछली मारने के जाल को जब्त कर युवक के खिलाफ धारा 188 भादवि , 3 महामारी एक्ट के खिलाफ अपराध सबूत पाये जाने पर पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ...