बिलासपुर

पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से जानलेवा हमला…सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हुई घटना, घायल युवक सिम्स रिफर,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एकबार फिर पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है, जिससे घायल युवक को सिम्स में भर्ती कराया गया है जिसका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी नयापारा गणेशनगर निवासी रोहित विश्वकर्मा पिता संतोष विश्वकर्मा का नासिर और राहुल यादव नामक 2 युवको से पुराना विवाद था जिसे लेकर ही बीती रात लक्ष्मी मेडिकल के पास आरोपी नासिर और राहुल यादव के द्वारा गाली गलौच करते हुए मारपीट की गई जब रोहित विश्वकर्मा ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने किसी धारदार हथियार से उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे लहूलुहान रोहित मौके पर ही गिर गया और दोनों आरोपी वहाँ से भाग गए, जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल पहुँचाया जहाँ से गम्भीर हालत को देखते हुए उसे सिम्स रिफर कर दिया गया जहाँ घायल युवक रोहित का उपचार चल रहा है मामले में रोहित के पिता संतोष विश्वकर्मा की रिपोर्ट पर पुलिस ने नासिर और राहुल यादव के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO पचपेड़ी:- सड़क हादसे के बाद खूनी संघर्ष… दशगात्र कार्यक्रम में गए युवकों पर हमला, लाठी-डंडे और... बिल्हा :- सड़क पर पत्थरबाजी करने वाले दो युवक गिरफ्तार...रात में वाहनों को निशाना बनाकर मचाते थे दहश... साइबर ठगी के स्लीपर सेल का भंडाफोड़... अंबिकापुर से 3 युवक गिरफ्तार, पचपेड़ी: धान खरीदी के नाम पर किसान से 4 लाख की धोखाधड़ी....व्यापारी ने दिया बंद खाते का चेक, अपराध दर्... गिरवी रखी सोने की चैन हड़पने का आरोप... महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज सड़क हादसे में घायल युवक की मौत... 10 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ता रहा राज, मस्तूरी :- नहर में मिली युवक की लाश, हत्या या हादसा,पुलिस जुटी जांच में हरिद्वार में सांदीपनि पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, “द्रोणा रत्न बेस्ट प्लेयर अव... शादीशुदा प्रेमिका के घर घुसकर चाकू से हमला....लहूलुहान कर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार गीतांजलि एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का खुलासा...7 लाख की खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार,