बिलासपुर

सड़क पर घूम रहा था मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची डायल 112 की टीम…..कानन रेस्क्यू टीम ने दिखाई गंभीरता

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – रतनपुर के बाद अब एक और जगह मगरमच्छ सड़क पर घूमते हुए देखा गया है, शहर से लगे ग्राम पेंडारी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीच बस्ती में सड़क पर एक मगरमच्छ घूम रहा था,, यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैली जिसकी सूचना डायल 112 को दी गई। जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और कानन के रेस्क्यू टीम को जानकारी दे कर वहाँ बुलाया रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इस मगरमच्छ पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह 6 बजे गाँव के महामाया चौक मोहल्ले के लोग घर के बाहर निकले तो उन्हें सड़क पर एक मगरमच्छ चलता हुवा दिखा। जिससे लोग दहशत में आ गए ,देखते ही देखते उसे देखने ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जिसके कारण मगरमच्छ डरकर आसपास के घरों में घुसने की कोशिश करने लगा।

जिसकी सूचना पाकर सकरी डायल 112 की टीम पेण्डारी पहुँची डायल 112 में तैनात मुकेश सूर्यवंशी ने कानन के रेस्क्यू टीम को जानकारी दी। जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने इस मगरमच्छ पर काबू पाया और इसे कानन पेण्डारी लेकर गए। हालाकि की यह मगरमच्छ कैसे गांव पहुचा इसके स्पष्ठ कारणों का पता नही चल सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि मगरमच्छ आसपास के तालाब से यहाँ पहुँची होगी।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर... बिलासपुर रेफर, भारतमाला सड़क पर लिम... अपोलो हॉस्पिटल की “हेल्थ औ टेनमेंट” पहल...व्यापार मेला मंच से कैंसर जागरूकता और कैंसर विजेताओं का सम... सालों की मांग पूरी: विधायक दिलीप लहरिया की सतत मेहनत से स्वीकृत हुआ सोनसरी–मुकुंदपुर मार्ग नगर पंचायत मल्हार के नवपदस्थ सीएमओ अनुभव सिंह ने सम्हाला पदभार....विकासकार्यो और व्यवस्था को सुचारू ... रतनपुर में राजस्व अभिलेखों में कथित हेराफेरी का मामला...तहसीलदार, पटवारी और बाबू पर लगे गंभीर आरोप, ... बिलासपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष के भांजे की दिनदहाड़े हत्या... मोबाइल पर ब्लॉक करने की नाराज़गी बनी मौत... मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेल... यूजीसी अधिनियम 2026 के खिलाफ सर्व सवर्ण समाज ने किया आवाज़ बुलंद... राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, ... मल्हार: अज्ञात कारणों से युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या...पुलिस जांच में जुटी रतनपुर:- नेशनल हाईवे-130 पर हुए लूट का खुलासा: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, कार सहित नगदी बरामद...घ...