बिलासपुर

लॉक डाउन तक नही होगी मीटर रीडिंग, उपभोक्ताओं को दी गई राहत… सरचार्ज की भी मिलेगी छूट

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी ने कोरोना वायरस के मद्देनजर बिजली बिल संबंधित सभी कार्यो को 14 अप्रैल तक स्थगित कर दिया है। पूर्व में इसे 7 अप्रेल 2020 तक बंद रखने का निर्णय लिया गया था। राज्य शासन द्वारा जारी आदेशानुसार 21 दिन के लॉक डाउन पीरियड को देखते हुए निम्नदाब उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग,स्पाट बिलिंग एवं नकद संग्रहण केंद्रों पर भुगतान कार्य को अब 14 अप्रैल 20 तक तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। दरअसल उपभोक्ताओं के परिसर की मीटर रीडिंग ,स्पाट बिलिंग, नगदी भूगतान के कार्यों को स्पाॅट बिलिंग अथवा मेनुअली नहीं करने से कोरोना वाइरस के संक्रमण को रोका जा सकेगा। इसके अलावा निम्न दाब उपभोक्ताओं को 30 अप्रैल 20 तक बिना अधिभार (सर चार्ज) के विभिन्न बिल संग्रहण केंन्द्रों में बिल भुगतान करने की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

इसके साथ ही वर्तमान माह(फरवरी-मार्च 20 20 बिलिंग चक्र अनुसार) के बिल को” डोर लॉक कोड 03 “में बनाए जाने हेतु पावर कम्पनी के ‘इनर्जी इन्फोटेक सेंटर’ ( ईआईटीसी) द्वारा सेप सिस्टम को अपडेट करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के दौरान बिजली बिलिंग, स्पाट मीटर रीडिंग,एवं नकद भुगतान कार्य में रूकावट से निम्नदाब उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इस हेतु पावर कंपनी उपभोक्ताओं के हित में कदम उठा रही है। सभी माहों के विद्युत देयकों में घरेलू उपभोक्ताओं को राज्य शासन की “हाफ रेट पर बिजली योजना” के तहत् 400 यूनिट तक आधे दाम पर बिजली की छूट का पूरा-पूरा लाभ दिया जाएगा। वैश्विक संकट की घड़ी में धैर्यतापूर्वक सहयोग के साथ ही इस दौर में होने वाली असुविधा के लिए पावर कंपनी प्रबंधन द्वारा उपभोक्ताओं से खेद व्यक्त की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार फर्जी शराब केस में फंसाने का खेल...मस्तूरी थाने के 4 आरक्षकों पर एक लाख रुपये वसूली का आरोप, एसपी से... 20 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरण गिरोह का पर्दाफाश... तीन राज्यों से जुड़े आरोपियों तक पहुंची पुलि... रिवर व्यू क्षेत्र में मिला नवजात का भ्रूण...सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी,