मुंगेली

पांच अलग-अलग चोरी के मामलों का हुआ खुलासा,  पुलिस ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

मुंगेली- जरहागांव थाना अंतर्गत लगातार हो रही चोरी के मामलों में पुलिस ने 3 चोरो को पकड़ने में सफलता पाई है, मुखबीर की सूचना पर दिनांक 18-19 मार्च के दरम्यानी रात्रि में बरेला निवासी ज्ञान प्रकाश अग्रवाल पिता घनश्याम अग्रवाल कि हनुमान राईसमिल में अज्ञात चोर द्वारा सेंध मारकर आफिस में रखे दो नग मोबाईल, दो नग मोटर की चोरी की थी इसके अलावा इसी राईसमिल में 06 अप्रैल को ऑफिस में रखे कागजात को नुकसान पहुँचाया गया था, वही इसी रात को अभिषेक अग्रवाल पिता मोहन लाल अग्रवाल निवासी बरेला की सिद्वी राईसमिल में सेंध मारकर दिवाल में बनी आलमारी से गलेन्डर मशीन जिसकी कीमत लगभग दो हजार रूपये को चोरी कर ले गये थे, साथ ही राघेश्याम ध्रुव पिता केजहा ध्रुव बरेला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी की 5 और 6 मार्च के रात्रि में पंजाब नेशनल बैक के पीछे सब्बल मारकर चोरी करने का प्रयास किया था वही दो मार्च को लोकेश सिह बिसेन पिता गोपाल बिसेन की आस्था राईसमिल में खिड़की के ग्रिल को कटर मशीन से काटकर लगभग चार हजार रूपये के समान चोरी किये थे, इन सभी मामलो में संदेही करन कश्यप पिता चन्द्रेश कश्यप उम्र 19 साल, संजय उर्फ संजू यादव पिता फूलसिंह यादव उम्र 22 साल, दल्ला उर्फ अश्वनी यादव पिता कलेश्वर यादव उम्र 25 वर्ष तीनो निवासी भठलीखूर्द थाना जरहागांव से कड़ी पुछताछ किया गया जहाँ तीनों ने चोरी करना स्वीकार किया जिन पर अलग अलग 457, 380, 511 धाराओ के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला