बिलासपुर

ऑनलाइन काम कर पैसे कमाने का लालच देकर लाखों की ठगी….धोखाधड़ी का अपराध दर्ज, जाल में फंसाने पहले दिया गया प्रॉफिट

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से पैसे कमाने के चक्कर में युवक ने 14 लाख 56 हजार 708 रुपए गवा बैठा। जिसकी शिकायत तोरवा थाने में मुर्रा भटठा निवासी सागर कुमार ने दर्ज कराई है। जहा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टेलीग्राम के माध्यम से मेघा राठी से बात हुई तब उन्होंने प्रार्थी को हिल्टन हटल के सैक्टर को प्रमोट कराने का कार्य करने का ऑफर देते हुए 900 से 4 हजार रुपए कमाने कि जानकारी दी। जिसके झांसे में आकर युवक ने उनके बताए अनुसार काम करता गया। जिसके बाद युवक को एक हजार का कैश बैक मिला।

जिससे बाद लालच में 2 अक्तूबर से 4 अक्टूबर तक अलग अलग किश्तों में 14 लाख 56 हजार 708 रुपए अपने खाते से ऑन लाइन ट्रांसफर कर दिया। जिसके बाद प्रार्थी के खाते में 25 हजार 485 रुपए प्रॉफिट के तौर पर आए। लेकिन वह भी पुन ऑटो डिबेट हो गए। लाखो रुपए गवाने के बाद प्रार्थी को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने मामले की शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई है। जहा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...