छत्तीसगढ़बिलासपुर

रतनपुर माघी मेले की आधी अधूरी तैयारी से नाराज कलेक्टर बीच बैठक से उठ कर चलते बने

एसडीएम कोटा कीर्तिमान सिंह राठौर ने बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

आगामी 19 फरवरी को रतनपुर में आयोजित होने वाले माघी पूर्णिमा एवं आदिवासी विकास मेले की तैयारियों को लेकर अहम बैठक मां महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट के प्रांगण में रखी गई, जिसमें कलेक्टर डॉ संजय अलंगऔर एसपी अभिषेक मीणा शामिल हुए। आगामी मेले की तैयारियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली गई। बैठक में जहां विभागीय अधिकारी शामिल थे वही नागरिक और पत्रकारों ने भी अपनी सलाह मेले को लेकर दी। यहां कई तरह की शिकायतें भी उभर कर आई ।मेले को औपचारिक रूप से निपटाने की विभागीय कोशिशों पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की, वही मेले के दौरान साफ सफाई ,अवैध शराब की बिक्री पर प्रतिबंध, बिजली की पर्याप्त उपलब्धता आदि के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि यहां 7 दिनों में करीब ढाई लाख लोग पहुंचते हैं यानी प्रतिदिन 60,000 लोग लिहाजा उसी स्तर पर तैयारियां करनी होगी। पार्किंग और सुरक्षा को लेकर उन्होंने विशेष हिदायत दी ,लेकिन अधिकारियों द्वारा बिना तैयारी के बैठक में शामिल होने पर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की। इसी वजह से वे अधूरे बैठक को छोड़ कर चलते बने ,जिसके बाद एसडीएम कोटा कीर्तिमान सिंह राठौर ने बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...