छत्तीसगढ़बिलासपुर

मनचलों की आई शामत ,रक्षा टीम बिलासपुर ने की 80 मनचले लड़कों की धरपकड़

बिलासपुर जिले के सभी थानों में अब तक
फोन से रक्षा टीम को 30 शिकायतें प्राप्त हुयी जिन पर त्वरित कार्यवाही की गयी

बिलासपुर मोहम्मद नासीर

बुधवार को बिलासपुर की नवगठित रक्षा टीम की बैठक बिलासागुडी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नोडल अधिकारी अर्चना झा की अध्यक्षता में रखी गई थी! जिसमे जिलेभर के सभी थाना स्तर पर रक्षा टीमों के कार्यशैली की समीक्षा की गई और आगे की गतिविधियों में किस तरह काम किया जाना है! उसके सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है! इस दौरान नोडल अधिकारी अर्चना झा ने सभी रक्षा टीम के पेट्रोलिंग टीम को मनचलों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।

जिस पर आज सभी थाना स्तर के रक्षा टीम द्वारा 80 मनचले और संदेही युवकों को पकड कर थाना लाया गया! मनचले युवको के परिजनों को थाने में बुलाया गया और उन्हें समझाईस देकर सुपुर्द किया गया! इसके अलावा भविष्य में दोबारा गलती नहीं करने को लेकर चेतवानी भी दी गई! वहीँ कुछ युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही थाने की रक्षा टीम द्वारा की गई! बिलासपुर में रक्षा टीम को खासा रिस्पांस मिल रहा है! और फोन पर पीड़ित महिलाओं की शिकायतें भी मिलने लगी है! इसी तरह बिलासपुर जिले के सभी थानों में अब तक
फोन से रक्षा टीम को 30 शिकायतें प्राप्त हुयी जिन पर त्वरित कार्यवाही की गयी। पिछले 20 दिनो में रक्षा टीम ने 500 मनचलों की धरपकड़ कर कार्यवाही एवं समझाईस दी है , वहीँ लगभग जिले के 160स्कूलों , कोलेजो,संस्थाओ में लगभग 39940 बालिकाओं और महिलाओं से मिलकर उन्हें जागरूक कर चुके हैं ।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...